Showing posts with label Poetry. Show all posts
Showing posts with label Poetry. Show all posts

Wednesday, March 26, 2014

Taj Mahal - Mohabbat aur Talkhiyaan

ताजमहल



~ शकील बदायुनी                                                               ~ साहिर लुधियानवी 


03_03_20136316037751 C
ताज वो शमा है, उल्फ़त के सनमखाने की
जिसके परवानो में मुफ़लीस भी हैं,ज़रदार भी हैं
संगेमरमर में समाये हुये ख्वाबों की कसम
मरहले प्यार के आसान भी दुश्वार भी हैं
दिल को एक जोश इरादों को जवानी दी हैं

अनगिनत  लोगोंने  दुनिया  में  मोहब्बत की है
कौन  कहता  है  के  सादिक़ ना थे जज़बे  उनके
लेकिन  उनके  लिए  तश 'हीर  का  सामान  नहीं
क्युंके वो लोग भी अपनी ही तरह  मुफलिस  थे
मेरे  महबूब  कहीं  और  मिला  कर  मुझसे

03_03_20136242037632 C crop


ताज एक ज़िंदा तसव्वुर हैं किसी शायर का
इसका अफ़साना हक़ीकत के सिवा कुछ भी नही
इस के आगोश में आकर ये गुमा होता हैं
जिंदगी जैसे मोहब्बत के सिवा कुछ भी नही
ताज ने प्यार के मौजों को रवानी दी हैं


मेरी  महबूब  उन्हें  भी  तो  मोहब्बत  होगी
जिन की रानाई ने  बख्शी है इसे शक्ल-ऐ-जमील
उनके प्यार के मक़ाबिर रहे बे - नाम    नमूद
आज  तक  उनपे  जलाई  ना  किसी  ने  क़ंदील
मेरे  महबूब  कहीं  और  मिला  कर  मुझसे
03_03_20136234037624 Aah Taj

ये हसीन रात ये महकी हुई पुरनूर फज़ा
हो इजाज़त तो ये दिल इश्क का इज़हार करें
इश्क इन्सान को इन्सान बना देता हैं
किसकी हिम्मत हैं मोहब्बत से जो इन्कार करे
आज तकदीर ने ये रात सुहानी दी हैं


ये चमनज़ार, ये जमना का कनारा, ये महल
ये मुनक़क़श दर-ओ-दीवार, ये मेहराब, ये ताक़
एक  शहंशाह  ने  दौलत  का  सहारा  लेकर
हम ग़रीबों की मोहब्बत का उड़ाया है  मज़ाक़
मेरे  महबूब  कहीं  और  मिला  कर  मुझसे




03_03_20136321037756__Taj_crop

Thursday, March 20, 2014

Don't Worry! Be Happy...

Overheard In An Orchard
~ Elizabeth Cheney

2010_10_09_5749
"Said the robin to the sparrow,
'I should really like to know,
Why these anxious human beings 
Rush about and worry so.'


20_11_20128074030127

"Said the sparrow to the robin,
'Friend I think that it must be,
That they have no Heavenly Father,
Such as cares for you and me.”